Sahara India Refund 2026: सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को जहा कई सालो का इंतज़ार करने के बाद Sahara india Refund 2026 Portal की सुविधा मिली थी उसपर अब दोबारा अंकुश लग चूका है। आपको बता दे की केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और मिनिस्ट्री ऑफ़ कोऑपरेशन ने मिलकर जिस पोर्टल से लोगो को उनके पैसे लौटाने का वादा किया था वह पोर्टल क्लेम तो बराबर ले रहा है परन्तु लोगो का पैसा नहीं लौटा रहा है। लोगो ने इस पोर्टल पर जमकर आवेदन कर दिए है परंतु केंद्र सरकार रिफंड करने में नाकामयाब रही है।
जहा एक ओर केंद्र सरकार सहारा की जमीने बेचकर लगातार पैसे उगाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है तो आखिर क्यों निवेशकों का जो जमा धन है उसको लौटाने की प्रिक्रिया पर क्यों ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है अभी हाल फ़िलहाल में ही देश के निवेशकों ने दोबारा सोशल मीडिया पर एक्टिव होना शुरू करदिया है क्योकि जो लोग अपनी मेहनत की कमाई के इंतज़ार में इतने समय से आस लगाकर बैठे थे उनको अभी तक निराशा के अलावा और कुछ नहीं मिला है।
सूत्रों के मुताबिक सहारा रिफंड का पैसा ख़त्म हो गया है परंतु हकीकत यह है की छोटे निवेशक जिनका करीब 20 – 25 हजार रूपये जमा था उनको छोड़कर एक भी निवेशकों को बड़ा पेमेंट नहीं दिया गया है।
Sahara India Refund 2026 पोर्टल दिखा रहा अंडर प्रोसेस
अभी हाल फिलहाल में पीईबी यानी की प्रेस इंडिया ब्यूरो ने अपनी एक रिपोर्ट साझा की है जिसमें 17 मार्च 2026 की रिपोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया है कि उन्होंने 40 लाख Sahara India Credit Cooperative Society के जमाकर्ताओं को कुल ₹8778.5 करोड रुपए की राशि लौटा दी हैँ. जबकि सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों से जब बात की गई तो उन्होंने हम को बताया कि अभी तक उनकी जमा राशि पर कोई भी ना तो पोर्टल के द्वारा कमी पेश की गई है और ना ही उनका कोई रिफंड किया गया है.
जानकारी के अनुसार अभी भी पोर्टल इन प्रोग्रेस दिख रहा है, जहा क्लेम करने के 45 दिन के भीतर अपडेट देने का ढिंढोरा पीटा जाता है वही इतने दिन बीत जाने के बाद भी मात्र पोर्टल अंडर प्रोसेस दिखा रहा है।
अब बात यह समझ में नहीं आती है कि आखिर सरकार झूठ बोल रही है या सहारा इंडिया का जमाकर्ता क्योंकि सरकार तो अपने काम को पूरी पारदर्शिता के साथ दिखती है परंतु असल में काम नहीं हो रहा है क्योंकि अगर काम हो रहा होता लोगों को उनका पैसा मिल रहा होता तो लोग शिकायत नहीं करते।
आपको बता दें कि सहारा इंडिया परिवार ने लोगों के साथ में बहुत बड़ी धोखाधड़ी की है सहारा ने फ़र्ज़ी स्कीम जैसे Sahara Q-Shop, Sahara India Real Estate Corporation, Sahara India Financial Services, Sahara India Credit Cooperative Society Limited, Saharayn Universal Multipurpose Society, Sahara Stars Multipurpose Cooperative Society Limited, Sahara Humara India Cooperative Society limited जैसी स्कीम मार्किट में लाकर कमाती रही और देश का निवेशक इन स्कीम के जाल में आकर मोटी एफडी रिटर्न के चक्कर में फसकर पैसा जमा करता रहा और बदले में उसको मात्र खून के आंसू वापस मिले।
Read More: Dharmendra Pradhan Resignation : Next Decade will Test like never before?
Company Name Sahara India Pariwar Company Owner Name Shri Subrata Roy Sahara Company Founded in 1978, Gorakhpur Uttar Pradesh Company Total Networth $63 Billion Sahara Refund Portal Link Sahara Refund 2026
Sahara India Refund 2026: निवेशकों के पैसों पर सहारा की अय्याशी
सहारा के बारे में बात करते हुए निवेशकों ने हमको यह भी बताया कि उनके पैसों पर सहारा चैयरमेन सहित उनके बोर्ड आफ डायरेक्टर समेत बरिष्ट प्रबंधकों ने जमकर अयाशी की है जैसे की बड़ी-बड़ी पार्टी, महंगे – महंगे होटल खोलने एवं भारतीय टीम को स्पॉन्सर करने जैसी गतिविधियां निवेशकों के पैसे से की गई थी जिसमें सहारा शहर और सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय सहारा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी.
वह चार्टर्ड प्लेन से चलते थे अपने साथ में फीमेल बॉडीगार्ड्स रखते थे, एवं उनकी जेल से जुड़ी कहानियां भी काफी प्रभावित करने वाली रही है। अब निवेशकों का क्या क्या, यह केंद्र सरकार क्या उन जमाकर्ताओं को पैसा लौटा पाएगी, जो आज भी केवल इस आस में बैठे हैं कि केंद्र सरकार उन गरीब जमाकर्ताओं को उनका पैसा लौटा कर देगी।\
Read More : Rajat Patidar Success Story: A Journey From Indore to Royal Challengers Bangaluru
Sahara India Refund 2026: सुप्रीम कोर्ट से निवेशक पूछ रहा सवाल
देश का उच्च न्यायालय माननीय सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में कार्रवाई बड़े ही संघीय तरीके से कार्यबाही कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की चार क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के रिफंड के लिए सरकार को आदेश तो पारित कर दिया परंतु उस आदेश की मॉनिटरिंग का क्या ? सुप्रीम कोर्ट ने कभी सरकार से सवाल किया कि आप हमको प्रूफ लाकर दीजिए कि आपने कितने निवेशकों को अभी तक रिफंड दिया नहीं ऐसा नहीं हुआ।









